Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश: 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपदा प्रबंधन 24 घंटे अलर्ट पर

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं, जबकि कई स्थानों पर भूस्खलन और जलभराव से सड़क संपर्क बाधित हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने आज मंगलवार के लिए देहरादून, हरिद्वार और टिहरी जिलों में अत्यंत भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी और अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए राज्य के आपदा प्रबंधन सचिव ने सभी जिलों के अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज गर्जना, बिजली चमकने और तेज हवाओं की भी संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version