Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आफत की बारिश, देहरादून और टिहरी में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी, शेष जिलों में ‘यलो अलर्ट’

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर जारी है। घने बादलों और लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछार की संभावना जताई है। जबकि, देहरादून और टिहरी में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून और टिहरी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की आशंका है। शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी बारिश और तेज गरज-चमक की चेतावनी दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version