Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: धूप खिलने से मौसम में गर्माहट, इन जिलों में आज पाला गिरने का अलर्ट

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक धूप खिलने से तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। आज मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में पाला गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्के कोहरे की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला गिरने की आशंका है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version