Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

सितंबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब सितंबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लगेगा।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग (आईएमडी) ने देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली और बागेश्वर जिलों में चार दिन के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक, सभी जिलों के लिए 18 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते शुक्रवार को सुबह से धूप और हल्के बादल छाए रहे।‌ आज भारी बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version