Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बदलते मौसम में ठंड हवाओं की लहर, आज भी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लग गया है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज 18 अक्टूबर को मैदानी इलाकों में आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार है। मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए पहाड़ों में येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बारिश और बर्फबारी के बाद चारधाम में तापमान काफी गिर गया है। पहाड़ों में ठंड काफी बढ़ गई है ‌‌‌‌‌। इस ठंड में इजाफा होने के आसार हैं।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं। पिछले‌ कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version