Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून विदाई के बाद बदला मौसम, सुबह-शाम बढ़ रही ठंड

अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लगेगा।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून की विदाई हो गई है। पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम तापमान में गिरावट होने से ठंड का अहसास होने लगा है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना हो रहा है। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से अधिक है। मौसम शुष्क रहने से मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी रहेगी। उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिली रहेगी। पिछले‌ कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं बीते कल मौसम साफ रहा। दोपहर में तेज गर्मी रही।

Exit mobile version