Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम ने फिर बदली करवट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

फरवरी का महीना है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के कुमाऊं के सभी जिलों (पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में मौसम साफ रहने के साथ सुबह से ही धूप खिली रहीं। इसके अलावा आज लेकिन पहाड़ी जिलों में पाला पड़ने से लोगों को दिक्कतें आ सकती हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आसमान साफ रहेगा और लोगों को अच्छी धूप देखने को मिलेगी। हालांकि कुछ जगहों पर थोड़े समय के लिए आसमान में बादल भी छाए रह सकते हैं।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ धूप के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version