Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदला मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया आने वाले दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान

फरवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने यू टर्न लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 20 से 22 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। जबकि इसके बाद एक बार फिर मौसम बदल सकता है। 23 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। खासकर 3300 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 24 फरवरी को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। खासकर 3300 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस तरह फरवरी में अभी भी बारिश व बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।

Exit mobile version