Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम ने बदली करवट, IMD ने जारी किया अगले कुछ दिनों का मौसम अपडेट

अप्रैल का महीना है। मौसम में बदलाव होने लगा है। इसके साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदल ली है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिलने से पारा चढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक से लेकर पूर्ण रूप से बादल छाये रह सकते हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version