Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में मौसम ने बदली करवट, मैदानों में चटक धूप, मौसम विभाग ने जारी किया यह अलर्ट

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो रहीं हैं। दोपहर में खिलखिलाती धूप के साथ मौसम में बदलाव हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिल रही है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदलने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण अगले दो दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। जबकि, निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें और ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ धूप के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version