Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, बढ़ी ठंड, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

जनवरी का महीना है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में घने कोहरे से मैदानी क्षेत्रों में समस्या बनी हुई हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और वर्षा-बर्फबारी की उम्मीद बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। आज से दो दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में वर्षा और जोरदार हिमपात हो सकता है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version