Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में बदला मौसम, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, मानसून को लेकर भी आया अपडेट

मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की आशंका जताई है। आज प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है। पहाड़ी जनपद चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। यहां कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने केरल में 27 मई को मानसून के दस्तक देने का अनुमान लगाया है। ऐसे में उत्तराखंड में भी जून 15 से 20 के बीच मानसून दस्तक दे सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version