Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में बदला मौसम, गर्मी से मिली हल्की राहत, जारी हुआ यह अलर्ट

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड मौसम विभाग ने 13 जून से भारी बारिश की संभावना जताई थी, जो सटीक साबित होती हुई दिखाई दे रही है। प्रदेश में आज भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और चमोली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी आकाशीय से बिजली चमकने, गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 13 जून से 18 जून तक उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया, लोगों को गाड़-गदेरे के पास नहीं जाने और भूस्खलन क्षेत्रों में एहतियात बरतने की अपील की है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में भी बदलाव जारी है। तेजी से गर्मी में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version