Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बदला मौसम, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, सावधानी बरतने की सलाह

मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार, आज चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, और पौड़ी गढ़वाल जैसे पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। मैदानी क्षेत्रों जैसे देहरादून, हरिद्वार, और ऊधम सिंह नगर में भी बादल छाए रहेंगे, और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से संवेदनशील इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि भूस्खलन और सड़क अवरोध की आशंका भी जताई गई है। बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश की गतिविधियां तेज हुई हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वे मौसम अपडेट्स पर नजर रखें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version