मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पूरे प्रदेश में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 12 मई तक के लिए औरेंज अलर्ट घोषित किया है, जिसमें लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कई पहाड़ी क्षेत्रों में तेज आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है। उन्होंने बताया कि 11 और 12 मई को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का फैलाव अधिक रहेगा और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।