फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में फरवरी के पहले पखवाड़े में मौसम ने अचानक करवट ली है। पहाड़ों में जहां हल्के बादल छाए हुए हैं, वहीं मैदानी इलाकों में चटख धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि निचले इलाकों में इसका खास असर नहीं होगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। तापमान में वृद्धि का कारण पश्चिमी विक्षोभ की कमजोरी को बताया गया है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।