Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बदला मौसम, पहाड़ों में तल्ख हुए मौसम के तेवर, जानें आज की वैदर रिपोर्ट

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदल ली है। इसके साथ ही बारिश व ओलावृष्टि का दौर भी शुरू हो गया है। आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि, अंधड़ व बौछारों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज शुक्रवार को दून में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में कमी आने की आशंका है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version