Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव जारी, इन जिलों के लिए अलर्ट, जानें मौसम विभाग का मौसम पूर्वानुमान

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। उत्तराखंड में मानसून पूर्व मौसम लगातार करवट बदल रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बौछारों का दौर जारी है। मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। दूसरी ओर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version