Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव जारी, आज इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बावजूद बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश में बादल छाए रहने और कई स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है। नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून समेत नौ जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का असर अधिक रहने की संभावना है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और चक्रवाती प्रसार के कारण उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव होने लगा है।

Exit mobile version