Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव जारी, आज इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम ठंडक बढ़ने लगी है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का यही रुख बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई गई है। इसके विपरीत, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और अन्य शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version