Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव जारी, आज इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

देवभूमि उत्तराखंड में मानसून का मिजाज बेहद सख्त बना हुआ है और राज्य में आफत की बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के देहरादून केंद्र द्वारा जारी 13 अगस्त के आधिकारिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आज राज्य के टिहरी और बागेश्वर जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत तमाम पहाड़ी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, गर्जना होने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर चलने की गंभीर आशंका जताई गई है। जबकि 14 अगस्त से मानसून एक बार फिर अत्यंत आक्रामक रुख अपना सकता है। 14 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में अत्यंत भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का ऑरेंज/रेड अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version