Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में पल-पल बदलाव, आज इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें मौसम का पूर्वानुमान

फरवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के बाद मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उधम सिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून के कुछ जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह स्थिति आज 5 फरवरी तक सुबह और रात के दौरान रह सकती है। 6 फरवरी को कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार है। विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।

Exit mobile version