Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदला मौसम, आज इन जिलों में बारिश व तेज आंधी का अलर्ट

मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों में मध्यम से भारी बारिश, गर्जन और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, चमोली समेत सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली चमकने, तेज गर्जना और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।विभाग ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ संवेदनशील इलाकों में हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। इसके अलावा 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश व धूप रहने के आसार हैं। गर्मी में अब तेजी से इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version