Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव, जानें मौसम का पूर्वानुमान

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर शुष्क हो गया है। पिछले दिनों हुई बारिश से मिली राहत के बाद अब प्रदेश में गर्मी ने दोबारा तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा या गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी उत्तराखंड के कई हिस्सों में बादल छाने, हल्की से मध्यम बारिश होने और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। लोगों को मौसम के अनुसार तैयारी करके घर से निकलने की सलाह दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version