Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदला मौसम, जानें आज मौसम का पूर्वानुमान

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मौसम मेहरबान हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 27 जनवरी तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होगी, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। आज मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।

Exit mobile version