अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आज शुक्रवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के फिर करवट बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। आज से 19 अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव की उम्मीद है। आज 17 अप्रैल (शुक्रवार) को राज्य के 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा, गरज-चमक के साथ वर्षा, बर्फबारी (3800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप व बादल छाए रहने के आसार हैं। अब गर्मी में इजाफा होने लगा है।