Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज मंगलवार के लिए उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, यूएसनगर और चंपावत के लिए खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पांच मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में सतर्क रहने को कहा गया है। दोनों दिन बारिश, तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की आशंका है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।

Exit mobile version