Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब कमजोर पड़ गया है और इसकी विदाई का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके चलते आने वाले दिनों में प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं छिछले से मध्यम कोहरा भी छा सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version