Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले लिया है। यहां मानसून के तेवर एक बार फिर तल्ख हो गए हैं। यहां कई जिलों में ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड में आज 29 सितंबर को बड़े इलाके में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है, कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है, क्योंकि भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़क बंद होने का खतरा रहता है। वहीं मैदानों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि अब सुबह-शाम मौसम में बदलाव दिखने लगा है।

Exit mobile version