Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव, जानें मौसम का पूर्वानुमान

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में इन दिनों वर्षा का दौर जारी है। धूप और बादलों की आंख-मिचौली के बीच हो रही रुक-रुक कर बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम केंद्र देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं राज्य के बाकी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version