Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में बारिश व बर्फबारी के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में गरज चमक के साथ बारिश देखी गई है। वहीं ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने आगे भी मौसम खराब रहने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 2 अप्रैल तक उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में मौसम की उठापटक देखी जाएगी। अलग-अलग जिलों में चोटियों पर बर्फबारी के संकेत हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज 29 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं इन जिलों में गरज चमक के साथ 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी या बारिश भी देखी जा सकती है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में इक्का-दुक्का स्थानों पर बहुत हल्की बारिश देखी जा सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।

Exit mobile version