Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश-ओलावृष्टि का आरेंज अलर्ट जारी, प्रशासन अलर्ट

मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए आंधी-बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जिससे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की आशंका है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 12 और 13 मई के साथ-साथ आने वाले मंगलवार और बुधवार को राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि हिमालयी क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही, ऊंचे पहाड़ों पर मेघ गर्जन, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश के साथ हिमपात की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही बदला हुआ मिजाज बना रह सकता है। प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 4500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं, मैदानी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं।

Exit mobile version