Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम ने बदली करवट, आज इन जिलों में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट

फरवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के 6 जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।

Exit mobile version