Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम ने बदली करवट, बारिश से ठिठुरन में इजाफा, जानें मौसम का पूर्वानुमान

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर सख्त होता नजर आ रहा है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में हल्की बारिश और 2800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ पड़ सकती है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। 31 जनवरी को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी, एक फरवरी और दो फरवरी को पहाड़ी जिलों में बर्फबारी का अनुमान है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।

Exit mobile version