Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव जारी, आज इन जिलों में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में पर्वतीय और मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अक्टूबर के लिए नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जिलों में ‘ऑरेंज’ अलर्ट घोषित किया गया है। इन पर्वतीय जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जबकि राज्य के शेष जनपदों के लिए तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर ‘येलो’ अलर्ट लागू रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version