Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव जारी, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की सलाह

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून ने फिर जोर पकड़ लिया है। कई जिलों में भारी बारिश के दौर जारी हैं। साथ ही आने वाले दिनों में भी भारी बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं। देवभूमि उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज 07 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बेहद तल्ख बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और उधम सिंह नगर सहित 9 जिलों में तेज से अति तीव्र बारिश का अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी, चमोली, देहरादून और हरिद्वार जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 13 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की आधिकारिक चेतावनी जारी की गई है। आने वाले दिनों यानी 11 सितंबर तक भी राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश का यह दौर लगातार जारी रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ सफर करने वाले सभी यात्रियों को अत्यधिक सावधानी बरतने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में न रुकने और बिना जरूरी काम के पहाड़ी यात्रा से बचने की सख्त सलाह दी है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version