Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव जारी, उत्तराखंड के इन जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। मौसम केंद्र देहरादून ने 12 जून के लिए प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, ओलावृष्टि, तेज बारिश और झोंकेदार हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज से अति तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, राज्य के बाकी जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में मैदानी से लेकर पर्वतीय इलाकों तक लोगों को मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा या जरूरी काम के लिए बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version