Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव जारी, बदलेगा मौसम, जानें अगले कुछ दिनों का मौसम अपडेट

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज से दो दिसंबर तक प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले तीन दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों और मैदानी इलाकों में रात और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कोहरे का प्रभाव विशेष रूप से रहने की संभावना है। 30 नवंबर से दो दिसंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version