Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर जारी की यह एडवाइजरी

मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में सूरज के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। मैदानी इलाकों में तेज और चटख धूप के साथ गर्म हवाओं के चलने से लोग बेहाल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों के लिए राज्य में 1 से 3 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। 22 मई तक कई जिलों में तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अगले 4 दिनों के लिए जारी हीट वेव अलर्ट को देखते हुए उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिला अधिकारियों को एडवाइजरी भी जारी की है। आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के सभी आपदा नियंत्रण कक्षों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मौसम विभाग की तापमान वृद्धि संबंधी चेतावनी को सभी विभागों, तहसीलों और ब्लॉकों तक तुरंत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।

Exit mobile version