Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों में मौसम बदलने का अनुमान, जानें 23 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो गयी हैं। दोपहर में चटख धूप के साथ गर्मी का एहसास हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि 23 मार्च तक 5 पहाड़ी जिले चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है। आने वाले दिनों में भी मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है जिससे तपिश बढ़ने की आशंका है। आज 21 मार्च को राज्य के तीन जिले चमोली, उत्तरकाशी और बागेश्वर में निम्न स्तर कि बारिश व बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं बाकी के जिलों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केन्द्र ने अनुमान लगाया है कि 22 मार्च को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ-साथ निम्न स्तर कि बर्फबारी भी हो सकती है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहने के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version