Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम ने बदली करवट, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी

मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने एक बार फिर कई पहाड़ी और मैदानी जिलों में भारी बारिश (heavy rainfall) की चेतावनी जारी की है। देहरादून मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का भी खतरा है। अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। हालांकि, हरिद्वार में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने केरल में 27 मई को मानसून के दस्तक देने का अनुमान लगाया है। ऐसे में उत्तराखंड में भी जून 15 से 20 के बीच मानसून दस्तक दे सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version