Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम ने बदली करवट, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में एलो अलर्ट जारी किया है और 17 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की संभावना जताई है। उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल जिलों में गर्जन-तर्जन के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। मैदानी इलाकों में भी रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी।

 अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।

Exit mobile version