Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम ने बदली करवट, पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बदलेगा मौसम, जानें वैदर रिपोर्ट

फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। इस दौरान उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 24-48 घंटों तक देखने को मिलेगा। इस दौरान बर्फबारी होती रहेगी। बर्फबारी के साथ ही कई इलाकों में बारिश भी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के कई इलाकों का तापमान नीचे जाएगा। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 26 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने गरज, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।

Exit mobile version