Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बदलने लगा मौसम, पहाड़ में हल्की बारिश के आसार, जानें वैदर अपडेट

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन कम हो गयी हैं। दोपहर में चटख धूप के साथ गर्मी का एहसास हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

आज 27 मार्च को राज्य का मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज बुधवार को मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छाये रह सकते हैं। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में मुख्यत: मौसम शुष्क रहने से आंशिक बादल छा सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी के साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहने के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version