नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश के मैदानी और बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों की घाटियों में सुबह और शाम हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। इससे ठंड का असर बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 नवंबर को उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। देहरादून में फिलहाल मौसम साफ है। आसमान में हल्का प्रदूषण भी दिखाई दे रहा है। 13 और 14 नवंबर को फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। इन दोनों दिनों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।