Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी के तूफान से उत्तराखंड में बदला मौसम, आज कुछ जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे करवट लेने लगा है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर अब उत्तर भारत के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड में भी मौसम ने करवट बदली है। तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की बूंदें पड़ रही हैं। आसमान में बादल छाने और तापमान में गिरावट से ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। उत्तराखंड में मौसम बदलने की एक प्रमुख वजह पश्चिमी विक्षोभ भी है। इसके प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ने और बादल बनने की परिस्थितियां बनी हैं। इसी वजह से प्रदेश में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा। आज मैदानों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं पर्वतीय जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान गिरने से ठंड बढ़ सकती है। पहले जारी पूर्वानुमान में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version