Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पल-पल बदल रहा मौसम, एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी, देखें वैदर रिपोर्ट

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। पहाड़ों में शानदार धूप खिली हुई है लेकिन तराई और भाबर क्षेत्र में कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। कोहरा छाया रहेगा। आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। इस दौरान पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में धुंध और कोहरा छाया रह सकता है। इसके बाद कल 11 और 12 जनवरी को प्रदेश में वर्षा-बर्फबारी का दौर होने की आशंका है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version