Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम बदल रहा मिजाज, आज इन जिलों में आरेंज अलर्ट जारी, जानें वैदर रिपोर्ट

फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो रहीं हैं। दोपहर में खिलखिलाती धूप खिल रहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम

ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। उत्तराखंड में आज 19 फरवरी को बर्फ गिरने की संभावना है। आज 19 फरवरी को 2500 मीटर से ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात होने की संभावना जताई है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 2500-3000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम से भारी हिमपात हो सकता है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में भी बादल मंडराने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version