Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: फिर बदलने वाला है मौसम, धीरे धीरे जाएगी ठंड, जाने आज का मौसम अपडेट

फरवरी का महीना है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग ने मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच चोटियों पर हल्के हिमपात की संभावना जताई है। जिससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। कुछ दिनों से समूचे उत्तराखंड में मौसम शुष्क है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे ठंड से राहत है। एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ धूप रहने के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version