Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम के और अधिक खराब होने के आसार, इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। बारिश पड़ने के बाद दिन और रात के तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार के लिए पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि, उत्तराखंड के मैदानी इलकों में में मध्यम बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके चलते भारी बारिश और अंधड़ के आसार हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी और अल्मोड़ा में आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि एवं 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version